बहादुरगढ। आगामी दिनों में होने वाली 77वीं सीनियर नेशनल वाटर पोलो चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में हरियाणा के खिलाड़ियों के चयन के लिए बहादुरगढ़ में ट्रायल प्रक्रिया होगी। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया 4 अगस्त को एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक्स एकेडमी में होगी। ट्रायल की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसोसिएशन से जुड़ी तमाम इकाइयों, क्लबों और खिलाड़ियों को सूचना जारी कर दी गई है। एसएफआईडी वाले एथलीट ही इस ट्रायल में भाग ले सकेंगे। प्रदर्शन के आधार पर टीम/खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद