झज्जर राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति ऐप, साइबर क्राइम व यातायात नियमों बार
झज्जर। सोमवार को दुर्गा शक्ति की टीम, यातायात पुलिस व आईडीटीआर की संयुक्त टीमों ने कई कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
टीमों ने कुलाना स्थित राजकीय महाविद्यालय व राजकीय विद्यालय माछरौली के छात्र छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप, साइबर क्राइम व यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान दुर्गा शक्ति में तैनात सहायक उप निरीक्षक रीना ने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को साइबर फ्रॉड, महिला विरुद्ध अपराध व डायल 112 ऐप के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपको गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं, क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे तो वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। चुप रहकर इसे सहन करने की कोशिश ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है। किसी के साथ इस प्रकार का कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाऐ। इसी दौरान यातायात समन्वयक सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।