झज्जर। सरकार ने एक नवंबर से टीबी मरीजों की निक्षय पोषण योजना 500 रुपये से बढ़कर एक हजार रुपये कर दिया है। इससे टीबी मरीज अच्छी डाइट लेकर जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाएंगी।
झज्जर जिले में इस समय 2214 मरीज टीबी की दवाई ले रहे हैं। इस तरह से नए टीबी मरीज आते रहते हैं व ठीक होते रहते हैं। एक मरीज को ठीक होने में 6 महीने का समय लगता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस तरह के मरीजों के खाते में 500 रुपये जमा करवाता है, जो अब एक नवंबर से हजार रुपये हो जाएंगे। पिछले साल झज्जर जिले में 26 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया गया था, जिन्हें जुलाई माह में महात्मा गांधी जयंती पर कांस्य प्रतिमा से सम्मानित किया गया था। जिले भर से ग्राम पंचायत इसी तरह आगे भी टीबी मुक्त रहती हैं तो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को महात्मा गांधी की मूर्ति तथा प्रशस्ति पत्र देकर उपायुक्त तथा सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित जाता है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी की सिल्वर प्रतिमा से तथा लगातार 3 वर्षों तक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को महात्मा गांधी की गोल्ड प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा।
ये गांव हुए टीबी मुक्त
इसमें तामसपुरा, जटवाड़ा, सारोला, कैमलगढ़, बिडसुनार, कुकरौला, निमाणा, एमपी मजारा, लगरपुर, दिमाना, भंभेवा, बम्बुलिया, चांदपुर, पाहसौर, मांगावास, लकडिया, सूरजगढ़, भालगढ़, खेड़ाथ्रू, बाजितपुर, कालियावास, छबीली, माजरी, जगरतपुर, गंगड़वा सौंधी शामिल हैं।
वर्जन
भारत सरकार ने एक नवंबर से टीबी मरीजों की निक्षय पोषण योजना 500 रुपये से बढ़कर एक हजार रुपये कर दिया है। इससे टीबी मरीज अच्छी डाइट लेकर जल्द ठीक हो सकेगा। जिले में इस समय 2214 मरीज टीबी की दवाई ले रहे हैं।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सिविल सर्जन, झज्जर