फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य : कैप्टन भूपेंद्र

Thu, 07 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर/ बेरी/ साल्हावास। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को जिले में सात स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर जनसभा में दिखाया गया। जनसभाओं में हजारों की संख्या में महिलाओं भागीदारी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाषण सुने।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नेहरू राजकीय महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। भाजपा झज्जर जिला प्रभारी एवं सीएम के पूर्व ओएसडी रहे कैप्टन भूपेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा व सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभिता ढाका शामिल हुई। महासम्मेलन को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर अनेक योजनाएं चला रही हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र यादव ने कहा कि लखपति दीदी महिलाओं के जीवन में उजाला करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश के गांव-गांव में लखपति दीदी होंगी और देश के विकास में अपना सार्थक योगदान देंगी। प्रदेश की तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, पूर्व मंत्री कांता देवी, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, जिला महामंत्री रामफल सैनी, जिला महासचिव रत्न सागर, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

महासम्मेलन में दी महिलाओं को ट्रेनिंग

महासम्मेलन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को ड्रोन उड़ाकर जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की ट्रेनिंग भी दी गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चल रही मुफ्त टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य योजनाएं, आवास योजना आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


बेरी, मातनहेल, साल्हावास व माछरौली में हुए कार्यक्रम
लखपति दीदी महासम्मेलन का माछरौली के व्यायामशाला हॉल में आयोजित किया गया, जहां बड़ी जनसभा में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सागर शामिल हुए। साल्हावास में पटवार भवन के नजदीक स्थित धर्मशाला में महासम्मेलन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री शामिल हुए। बेरी के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, झज्जर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर बीडीपीओ अनिल यादव ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें