फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टैंक फुल, अतिरिक्त पानी नहीं

Wed, 08 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर के जलघरों के टैंक पानी से तो फुल हैं, लेकिन दुल्हेंडी के पर्व पर विभाग की तरफ से अतिरिक्त पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी, ताकि पानी बचाया जा सके। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि होली रंगों का पर्व है, इस दिन रंगों से त्योहार मनाना चाहिए और पानी को बचाना चाहिए। थोड़ी देर में ही हम लाखों लीटर पानी की बेकार में बहा देते हैं। पानी को बचाना हम सब का फर्ज है।
शहर को पेयजल की सप्लाई एनसीआर चैनल से हो रही है। हालांकि शहर के तीनों पानी के टैंक पूरी तरह से भरे हुए हैं। फिर भी अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम का और रंगों का त्योहार है होली पानी का त्योहार न बनाएं।
विज्ञापन

एसडीओ नवीन कुमार का कहना कि प्रतिदिन शहर को 90 लाख लीटर की सप्लाई हो रही है। दुल्हेंडी के अवसर पर अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि होली के पर्व पर पानी को बचा कर रखें। पेयजल व्यवस्था को खराब न होने दें क्योंकि अतिरिक्त पानी की सप्लाई जन स्वास्थ्य विभाग की ओर दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन जलघर हैं शहर में : शहर में 3 जलघरों में पानी के स्टोर के लिए 6 टैंक बने हुए हैं, जोकि गुरुग्राम रोड, छारा रोड और पुरानी तहसील रोड पर हैं। जहां से शहर को पानी की सप्लाई प्रतिदिन की जाती है। वहीं प्रत्येक टैंक की 45 हजार लीटर की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें