फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेंगू और अन्य बीमारियों से बचाव में सावधानी बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला के नागरिकों से मौजूदा मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता जरूरी है। डीसी ने बताया कि मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर तथा मच्छर प्रजनन रोकने के उपायों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को पानी की टंकी तथा घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

हर संडे मनाएं ड्राई डे
डीसी ने कहा कि प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई-डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा पनपने न पाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें, बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
डेंगू के लक्षण व बचाव के उपाय : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर व साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर व जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाए। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें