फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लें एक्शन : डीसी

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अब तक की कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें कहा गया कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी परिस्थिति में पनपने न दिया जाए। इससे न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है बल्कि शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया भी गंभीर रूप से प्रभावित होती है। बैठक में डीटीपी अंजू जून ने आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत कीं तथा राजस्व विभाग से तहसीलवार रजिस्ट्रेशन संबंधित डाटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें