फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के साथ लें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : एसडीएम

Fri, 18 Jul 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp05- बेरी में पौधरोपण करतीं एसडीएम व अन्य लोग। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
बेरी। जन कल्याण फाउंडेशन बेरी की तरफ से वीरवार को क्षेत्र में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है जो 15 अगस्त तक क्षेत्र में पौधरोपण करेगी। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की है। नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान उर्फ बिल्लू पहलवान ने भी क्षेत्रवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के श्रृंगार में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। संसार में हमारा जीवन तभी संभव है, जब हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। इस मौके पर भूप सिंह, अत्तर सिंह, रत्तों, कीर्ति, पूजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें