टाबर उत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थी।
बहादुरगढ़। टाबर उत्सव-2024 जिला स्तरीय झज्जर कैंप का आयोजन 1 जून से 30 जून तक राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़ में आयोजित किया गया। विशेष रूप से मूर्तिकला पेंटिंग पर आधारित इस कैंप को सही तरह से संचालित करने में मूर्ति कला विशेषज्ञ सुनीता छिल्लर और सुनीता जून ने छात्र-छात्राओं को मूर्ति कला में प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विभिन्न स्कृलों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने इस कैंप में भाग लिया। स्मरण रहे मूर्ति कला अधिकारी पंचकृूला से हृदय प्रकाश कौशल ने इस कैंप का जून के मध्य में निरीक्षण भी किया था। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी और जिला स्तरीय नोडल ऑफिसर टाबर उत्सव सुदर्शन पूनिया, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी के मार्गदर्शन में इस कैंप को संचालित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने हुनर का परिचय देते हुए आकर्षक मुद्राओं में विभिन्न प्रकार की मूर्तियां तैयार की। स्कल के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के तौर पर मूर्तियों को दिखाकर अन्य छात्र-छात्राओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निकालने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि आश्चर्यचकित करने वाली मूर्तियां छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई। इससे पता चलता है कि छात्र-छात्राओं में ऐसी छिपी हुई कौशल है जो सही मंच मिलने पर बाहर निकलते हैं। कार्यशाला का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया। इस अवसर पर भौतिकी प्रवक्ता सुरेश वर्मा, फाइन आर्ट्स प्रवक्ता रश्मि वर्मा, इतिहास प्रवक्ता राकेश वत्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेन, रवि, लक्ष्य और प्रदीप मौजूद रहे।
-