फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को जातीय तूल देना उचित नहीं : अरविंद शर्मा

Mon, 01 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह में भूतपूर्व सैनिकों ने वन रैक वन पैंशन के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर रोहतक लोकसभा के सांसद अरविंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया की उनकी मांगों को रक्षा मंत्री तक पहुंचाएंगे और संसद में भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के धरने को जातीय तूल देना उचिव नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान कुश्ती फैडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर धरने पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के धरने को जाति विशेष का धरना बताने वाले लोगों को भाजपा के रोहतक संसदीय सीट से सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी इस धरने को जातीय तूल देने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति नहीं होती। खिलाड़ी पूरे देश का सम्मान है। सांसद अरविंद शर्मा ने पूर्व सैनिकों की मांग को न्यायोचित बताया। उन्होंने कहा कि वह उनकी मांग को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे और रक्षामंत्री के संज्ञान में भी मामले को लाएंगे। उन्होंने रोहतक संसदीय क्षेत्र की धरती को वीरों और पूर्व सैनिकों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहादत देने वालों में काफी संख्या में सैनिक जिला झज्जर से है। इस मौके पर जब सांसद डॉ अरविंद शर्मा से दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए जा रहे धरने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। बृजभूषण की गिरफ्तारी होगी या नहीं होगी यह मामला सुप्रीम कोर्ट ही तय करेगा। न्यायालय को जो फैसला आएगा उसका सभी को सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें