झज्जर। शहर के हरिपुरा मोहल्ला में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को गर्म कंबल शाल व गर्म जैकेट वितरित किए गए। स्वर्णकार संघ के जिला मिडिया प्रभारी रविंद्र सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एंव समाजसेवी जयपाल लांबा द्वारा शनिवार को मकर सक्रांति के दिवस पर आयोजित प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश के पर्सनल सचिव नरेंद्र जाखड़ विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल एंव स्वर्णकार संघ झज्जर तहसील प्रधान रमेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर स्वर्णकार संघ हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल लांबा ने कहा कि हम सभी ने मिलकर यथायोग्य हमारे आसपास बसर करने वाले गरीबों की हरंसभव मदद करनी चाहिए। इससे हमारी अंतरआत्मा को खुशी मिलती है। इस मौके पर नरेंद्र जाखड़ ने कहा कि कर्म वह फसल है जिसे इंसान को हर हाल में काटनी ही पड़ती है। इसलिए हमेशा अच्छे बीज बोएं ताकि फसल अच्छी हो। इस मौके पर भाजपा झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिंघला स्वर्णकार संघ तहसील प्रधान रमेश सोनी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी, मनीष सोनी, सुरेंद्र सोनी, संतलाल बुधिराजा, मुकेश सोनी आदि रहे।