फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नायब सैनी के सीएम बनने पर समर्थकों ने जताई खुशी

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भाजपा नेता युद्धवीर भारद्वाज के सेक्टर-2 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो यह इतना बड़ा फैसला लिया है, उसके जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका सम्मान करती है, इसलिए भारी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। हरियाणा के इतिहास में अब तक पहली बार कुरुक्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री बना है, इसके चलते कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नायब सैनी को हरियाणा का 11वां मुख्यमंत्री चुने जाने पर लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश लाभार्थी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव सैनी, भाजपा विधानसभा विस्तारक जितेंद्र नरवाल, युवा जिला अध्यक्ष शेखर यादव, रमेश वत्स, हरीश पहलवान, शहरी मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, दिनेश शेखावत, नरेश भारद्वाज, भीम सिंह प्रणामी, आनंद भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें