फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में सुनीता दांगी ने किया ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 72 : बादली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की सलामी लेतीं महिला विकास नि
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दांगी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुनीता दांगी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस को करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बादली को उपमंडल, तहसील और खंड का दर्जा मिलने से प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, आयुष अनुसंधान संस्थान और महिला महाविद्यालय जैसे विकास कार्यों से सुविधाएं बेहतर हुई हैं। इन परियोजनाओं से युवाओं, महिलाओं और आमजन के लिए नए अवसर बने हैं। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों की वीरांगनाओं और उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उप जिलाधिकारी विशाल कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें