सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। फोटो- मंदिर समिति
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरी जी के प्रांगण में श्री खेड़ापति रामायण मंडल झज्जर द्वारा 38 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें उमाशंकर वशिष्ठ, सूबे सिंह हरित, लाला ताराचंद बंसल, विपिन राज एडवोकेट, हर्ष डोगरा, डॉक्टर रिंकू नंदा, विकास शर्मा, रजनीश हरित सहित श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर नवीन मुकुल शर्मा, प्रीत, महेश, सुरेन्द्र बंसल, नंद किशोर, रुद्राक्ष हरित, बाबा डमरू वाले, ललित सेन, दिनेश सोनी, श्रीभगवान शर्मा, इसिका, प्राची, भूषण चुघ, संजय परुथी समुंदर सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहें। रजनीश हरित ने बालाजी मने नोकर लाले मन भावे दरबार तेरा तेरे भवन में पड़ा रहूंगा बन के सेवादार तेरा.. मुकुल शर्मा ने मेरा कोई न सहारा बिन तेरे घनश्याम मुरलिया वाले.. भजनों की प्रस्तुति दी।