फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, 88 लाख यूनिट पहुंची खपत

Tue, 30 Jul 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले कई दिनों से शहर के लोग उमस व गर्मी के कारण परेशान हैं। सावन भी झज्जर वासियों से रूठा हुआ। जुलाई माह में बारिश भी कम हुई है।गर्मी व उमस ने लोगों के दिन का चैन व रातों की नींद उड़ा रखी है। बिना कूलर और एसी के लोगों की परेशान बढ़ गई है। इसके चलते पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। इस समय बिजली की खपत प्रतिदिन 88 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से हो रही है। एक सप्ताह पहले तक यह खपत 78 लाख यूनिट प्रतिदिन थी जबकि अब यह 88 लाख यूनिट प्रतिदिन को पार कर चुकी है।
विज्ञापन

इस बार बारिश अच्छी नहीं हुई है। बारिश न होने की वजह से गर्मी व उमस का वातावरण बना हुआ है। चिपचिपाहट व पसीने वाली गर्मी ने आम जनता को परेशान कर दिया है। पंखे कूलर काम नहीं कर रहे इसलिए एसी अधिक प्रयोग होने लगे हैं। अधिकतम तापमान भी 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच में चल रहा है। गर्मी होने के कारण बिजली की मांग बढ़ी है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर लोढ़ बढ़ा है। शहर में फिर से अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।



कट लगने की आ रही शिकायत

बिजली निगम के पास पिछले कट लगने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। शनिवार व रविवार को भी काफी शिकायतें पहुंची। रविवार को 33 केवी सांपला रोड पर मासिक मेंटेनेंस का कार्य किया गया, जिसके कारण यहां से चलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई सुबह 6 से 10 बजे तक बंद रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तेज धूप और उमस ने किया परेशान
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी। गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि पूरा दिन तेज हवाएं भी चली, लेकिन उनका असर गर्मी से राहत नहीं दे सका। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले में बिजली की खपत



14 जुलाई-77.14



15 जुलाई-79:31



16 जुलाई-86.93

17 जुलाई-88.03



18 जुलाई-85.38



19 जुलाई-84.00



20 जुलाई- 87.85

21 जुलाई-78.57

22 जुलाई- 78.81



23 जुलाई- 83.09

24 जुलाई- 85.17



25 जुलाई- 87.19

26 जुलाई- 88.89



27 जुलाई-87.73
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें