फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीदी पार्क पर एसटीपी बनाने का सुझाव

Fri, 29 Dec 2023 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शुक्रवार को एक बार फिर अधिकारियों को साथ लेकर शहर का दौरा किया। कुलदीप चौक, अग्रसेन चौक के पास जलनिकासी न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि शहीदी पार्क के पास कुछ जमीन मिल जाए तो वहां पर पानी निकासी के लिए एसटीपी बना सकते हैं। उसके बाद पानी निकासी आसानी से हो जाएगा। साथ ही इसे आगे बादली रोड से ड्रेन नंबर-8 में जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रोड पर सड़क निर्माण के दौरान पानी के कनेक्शन टूटने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दोबारा कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क बनाते समय ठेकेदार ने कनेक्शन तोड़ दिए हैं, लेकिन अब उसे दोबारा नहीं जोड़ा जा रहा है। इसके चलते लोगों को पेयजल की समस्या बनी हुई है।उन्होंने बहादुरगढ़ रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सैनी ने यह मामला जिला परिवेदना समिति की बैठक में भी उठाया था, जिसमें मंत्री ने अगले 15 दिन में सड़क पूरा करने के निर्देश दिए थे।


30 व 31 दिसंबर को खुलेगा नप कार्यालय
झज्जर। झज्जर शहर के प्रॉपर्टी धारकों को 31 दिसंबर तक अपने प्रॉपर्टी डाटा को एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन स्वप्रमाणित करने पर टैक्स में छूट की सुविधा दी गई है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए शनिवार 30 दिसंबर और रविवार 31 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा, कोई भी प्रॉपर्टी धारक इन दिनों अपनी संपत्ति कर/ गृहकर जमा करवाते हुए सरकार की छूट की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें