-फोटो 56 : एसयूसीआई के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने महान नवंबर क्रांति की 108वीं बरसी को 7 से 17 नवंबर तक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने का अभियान चलाया है। रविवार को पार्टी के संस्थापक महासचिव, महान क्रांतिकारी व मार्क्सवादी चिंतक कामरेड शिवदास घोष की बताई शिक्षाओं के अनुरूप क्रांति की सीखों को याद किया गया। महान लेनिन व स्टालिन के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए। इस दौरान एसयूसीआई के जिला सचिव जयकरण मांडौठी, कमेटी सदस्य रामकिशन, सतीश कुमार, लवली, लालजी, सतबीर सिंह, सोनिया व राजबीर सिंह मौजूद रहे।