10jjrp15- रेवाड़ी रोड पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार
झज्जर। साम्राज्यवादी अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एंडेला को बेडरूम से किडनैप करके देर रात जबरन अमेरिका ले जाने के विरोध में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने रेवाड़ी बाईपास पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन किया। पार्टी जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा झूठे बहाने बनाकर देशों की संप्रभुता पर पहले भी हमले किए गए हैं। वास्तव में अमेरिकी वर्चस्व को स्वीकार न करने वाले देश अमेरिका को सहन नहीं होते। लोकल कमेटी सदस्य किशन छबीली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेनेजुएला पर अमेरिका के इस घृणित कृत्य का विरोध और निंदा हो रही है। इस अवसर पर हरीश कुमार, आनंद, बलजीत सिंह, सलमान, दीपक तलाव, फुरखान मौजूद रहे।