फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रोन पाइलेट के प्रशिक्षण के लिए 12 तक जमा कराएं दस्तावेज

Tue, 11 Jun 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग झज्जर के सहायक कृषि अभियंता राजीव चावला ने बताया की जिला झज्जर में जिन भी सीएचसी, एफपीओ के बेरोजगार युवाओं ने ड्रोन पाइलेट ट्रेनिंग के प्रशिक्षण के लिए 19 फरवरी तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। चयनित किसान/बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण करनाल में दिया जाएगा। आवेदकों को अपना परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट विवरण/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड, सीएचसी/एफपीओ का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं आवेदक के सदस्य होने के प्रमाण की प्रति जरूरी है। प्रगतिशील किसान के प्रमाणपत्र की प्रति वैध दस्तावेज जरूरी हैं। किसान अपने दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता झज्जर कार्यालय में 12 जून तक जमा करवाए। उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा लक्ष्य अनुसार आवेदकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें