फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुभाष सदन का रहा दबदबा, सुमित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 07 Dec 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष सदन का दबदबा रहा। सुमित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक अमित गहलावत समिति की सदस्या सीजू गहलावत ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से दूसरी कक्षा तक जिक जैक, हूप दौड़, बॉल एकत्रित करना, 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया।नर्सरी कक्षा से जिक जैक दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम, सोहम ने द्वितीय तथा दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी कक्षा से 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अर्जुन ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय तथा कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पहली कक्षा से हूप रेस में रक्षित ने प्रथम, निशिका ने द्वितीय तथा सनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा से 50 मीटर दौड़ में दृष्टि ने प्रथम, हयान ने द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक नींबू दौड़ में तिलक सदन से हंसिका ने प्रथम, सुभाष सदन से वृत्ति ने द्वितीय तथा नेहरू सदन से नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छठी से आठवीं कक्षा तक 200 मीटर दौड़ में गांधी सदन से अर्पिता ने प्रथम, नेहरू सदन से सृष्टि ने द्वितीय गांधी सदन से निशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक 400 मीटर लड़कों की दौड़ में नेहरू सदन से प्रिंस ने प्रथम, तिलक सदन से रोहित ने द्वितीय नेहरू सदन से सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की रिले दौड़ में नेहरू सदन का दबदबा रहा। शाटपुट में सुभाष सदन से गगन ने प्रथम, नेहरू सदन से सुमित ने द्वितीय तथा सुभाष सदन ही से धीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में नेहरू सदन से प्रिंस ने प्रथम व शिवम ने द्वितीय तथा सुभाष सदन से प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अमित गहलावत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राचार्य जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें