रेवाड़ी। पूर्व सूबेदार चंदन सिंह के नौवें स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थ
डहीना। गांव निमोठ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेना शिक्षा कोर के पूर्व सूबेदार चंदन सिंह के नौवें स्मृति दिवस पर मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। राजकीय विद्यालय के कक्षा एक से बारहवीं तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया
जाने माने जन आंदोलनकारी और सीनियर एडवोकेट कॉमरेड राजेंद्र सिंह समारोह में मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सरपंच रामस्वरूप ने की। मुख्य अतिथि ने बताया कि वे सूबेदार चंदन सिंह को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे। सेना शिक्षा कोर में रह कर देश सेवा की। सामाजिक कार्यों में हमेशा रुचि दिखाई।
लड़कियों की शिक्षा को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। स्मृति समिति के संयोजक कामरेड सत्यवान ने सूबेदार चंदन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले स्वच्छ वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बीएसएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट संतोष यादव ने पिता स्वर्गीय सूबेदार महेंद्र सिंह की याद में सत्र 2022-23 और 2023-24 में बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।