झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में दसवीं कक्षा में शानदार परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त जग निवास ने विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाली योगिता, दूसरे नंबर पर रही तानी और तीसरे स्थान पर रहे हर्ष को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मान दिया। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने एडीसी जग निवास, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला व अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया। योगिता ने 452, तानी ने 442 और हर्ष ने 433 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय से तकरीबन 100 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और 20 से ज्यादा ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण खुराना, वरुण कुमार, पंकज नागर, डीपीई सुदीप सिंह, वरुण कुमार, पंकज नागर, पवन कुमार, मोनिका, जयप्रकाश मौजूद रहे।