02jjrp13- राजकीय माॅडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास में आयोजित एनएसएस कैंप में
साल्हावास। राजकीय माॅडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता विवेक कुमार ने बच्चों को देश सेवा व समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्य सम्मत सिंह ने एनएसएस के लक्ष्य गीत को उच्चारित करवाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। लड़के व लड़कियों के लिए रस्साकस्सी का आयोजन भी करवाया गया। एनएसएस प्रभारी अरविंद सिंह ने बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। संवाद