-फोटो 56 : छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य व स्टॉफ। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाली 12वीं कक्षा की 337 छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने मुख्यातिथि व शिक्षाविद सतीश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रवीण दहिया ने की। समारोह में 12वीं वार्षिक परीक्षा के लिए कला संकाय की 247, वाणिज्य संकाय की 51 और विज्ञान संकाय की 39 छात्राओं को एडमिट कार्ड दिए गए। सभी छात्राओं को विद्यालय की तरफ से पेपर बोर्ड और स्टेशनरी का सामान दिया गया। मौके पर प्राध्यापिका राकेश कुमारी, रेणु, शीतल, पुनीता, राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।