रेवाड़ी। स्कूल में छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल का सेवन कराती हुई शिक्षिकाएं। स
रेवाड़ी। गांव लिसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बाल वाटिका से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई। मौलिक मुख्याध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने बच्चे स्वस्थ रहेंगे और बौद्धिक विकास होगा। 24 सितंबर को छूटे बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक केदार सिंह, चिमन लाल, सतीश कुमार, पूजा अदलखा, कुसुम यादव व पूनम रानी आदि शामिल थे।