फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई

विज्ञापन
-फोटो 93 : समारोह में नृत्य करती छात्राएं। स्रोत ट्रस्ट
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नूना माजरा गांव में स्थित महाराजा अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम के 200 विद्यार्थियों के लिए ओथ सेरेमनी (शपथ ग्रहण समारोह) का आयोजन किया गया। यह समारोह महाराजा अग्रसेन केदार नाथ गुप्ता मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ। वक्ताओं कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्स मरीजों की देखभाल, उपचार प्रक्रिया और अस्पताल की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रिंसिपल ललिता भट्ट ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई। मौके पर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. मीना सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रेम गर्ग, त्रिलोकीनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें