फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने मांडोठी हॉट मिक्स प्लांट का किया दौरा

Sat, 19 Oct 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 60 : हॉट मिक्स प्लांट का दौरा करने पहुंचे एनआईसीएमएआर के विद्यार्थी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय निर्माण प्रबंधन एवं शोध संस्थान (एनआईसीएमएआर) के विद्यार्थियों ने मांडोठी स्थित हॉट मिक्स प्लांट का दौरा किया। इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क निर्माण में हॉट मिक्स तकनीक के व्यावहारिक पक्ष से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

दौरे का नेतृत्व प्रो. अमित गोयल ने किया। जिन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रक्रियाओं और उनके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने देखा कि हॉट मिक्स प्लांट में बेरी से बहादुरगढ़ सड़क निर्माण परियोजना के लिए सामग्री तैयार की जा रही है। इस परियोजना में उच्च गुणवत्ता वाले सड़क निर्माण के लिए उन्नत हॉट मिक्स तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो सड़कों की स्थायित्व और गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है। इस दौरे में एनआईसीएमएआर के विद्यार्थियों शैलेश, तरुण, मोहित और अन्य शामिल रहे। उन्होंने हॉट मिक्स प्लांट की प्रक्रिया, बिटुमेन के मिश्रण और गुणवत्ता नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं को समझा। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इस प्रकार के तकनीकी दौरों से विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें