फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने ऑल ओवर ट्राफी पर कब्जा कर लगाई हैट्रिक

Fri, 20 Sep 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रेडक्राॅस चंडीगढ़ द्वारा कुरुक्षेत्र में संचालित सात दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर में महाविद्यालय टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में तीसरी बार बेस्ट टीम और ऑल ओवर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस ने महाविद्यालय और जिला महेंद्रगढ़ का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। विजेता टीम ने वीरवार को महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण और मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. प्रमोद भारद्वाज और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी डॉ. पवन कुमार शर्मा ने टीम विजेताओं को पुरस्कृत किया और आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर रजिस्ट्रार ने कहा कि लगातार राजकीय महाविद्यालय नारनौल यूथ रेडक्रॉस की जुझारू और जागरूक टीम ने तीसरी बार ऑल ओवर ट्राफी खिताब जीत कर इंद्रा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी और महाविद्यालय सहित इलाके के लिए इतिहास रचा है। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन और विजेताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. पवन कुमार शर्मा उच्चतर शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय लगातार तीसरी बार बेस्ट टीम और ऑल ओवर ट्राफी खिताब जीतना इलाके के लिए गौरव की बात है। यूथ रेड क्रॉस अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि राज्य स्तरीय कैंप में 18 विश्वविद्यालयों और 19 महाविद्यालयों की कुल 37 टीमों ने हिस्सा लिया। यहां अनेक प्रकार की कठिन लेवल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें