-फोटो 59 : बच्चों को योगाभ्यास करवाते योगाचार्य जगदीश सहवाग। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। गांव आसौदा टोडराण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगाचार्य जगदीश सहवाग की ओर से निशुल्क योग व प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार ने की। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को अष्टांग योग के साथ-साथ देशभक्ति, माता-पिता की सेवा के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षिका मालती कांगड़ा, संतोष, हरिओम शर्मा, उषा, रीना, ललित कुमार, रविंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।