झज्जर (वि)। गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, कबलाना में इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों के 204 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। संस्थान प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। संस्थान के निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों और आयोजन टीम को बधाई दी।