बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बलजीत छिक्कारा अरुणाचल प्रदेश से सेवानिवृत एजुकेटर रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों से बताया कि अरुणाचल प्रदेश जैसे विषम परिस्थितियों वाले राज्य में रहकर भी किस तरह वहां के बच्चे आत्म विकास के लिए संघर्ष करते हैं। मंच का संचालन स्कूल की समाजशास्त्र प्रवक्ता कोमल गौतम ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राकेश वत्स ने मुख्य अतिथि पौधे देकर सम्मान किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेविकाओं को भी मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया। संवाद