फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व ध्यान दिवस पर छात्राओं को करवाया अभ्यास

विज्ञापन
-फोटो 57 : स्वयंसेविकाओं को ध्यान मुद्रा कराती प्रशिक्षक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं को ध्यान के विभिन्न आसनों, श्वास-प्रश्वास तकनीकों व मन की एकाग्रता बढ़ाने के सरल उपायों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं ने पूरे मनोयोग से ध्यान अभ्यास में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक युग में ध्यान केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की आवश्यकता बन गया है। नियमित ध्यान से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकता है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को अपने दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें