बहादुरगढ़। जोनल कानूनी साक्षरता मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्विज में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में कक्षा बारहवीं के छात्र मयंक, संजीत और खुशी शामिल रहे। कानूनी व सामाजिक विषयों पर छात्रा कामना द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर प्रधानाचार्या संतोष कुमारी, इंचार्ज पूजा शर्मा शामिल रहे।