फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल और रंगोली, अभिभावकों ने सुनाई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ पर सरकारी विद्यालयों में निपुण सप्ताह शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकारी स्कूलों में निपुण दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें फैंसी ड्रेस, गिनती, चुटकुले, रंगोली और पहेली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा में निपुण शपथ से हुई, जिसमें शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावकों के साथ सभी छात्रों ने निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने व ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करने की शपथ ली। इस शपथ में बच्चों ने अपने जीवन में उच्चतम मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न कहानियों को बड़े ही रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहानी सुनाई गई।
बच्चों ने विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर मंच पर अपना प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने अभिनय और प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति ने इसे इस प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि निपुण दिवस समारोह सिर्फ कुछ गतिविधियों का आयोजन न होकर बच्चों की प्रतिभा निखारने एवं उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास करने का एक सशक्त मंच बन गया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज और डाइट प्राचार्य बीपी राणा ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन


पहाड़े, गिनती, चुटकुले, पहेली प्रतियोगिता हुई
इसके पश्चात पहाड़े, सीधी व उल्टी गिनती, चुटकुले व पहेली प्रतियोगिता में भी बच्चों ने खूब रुचि का प्रदर्शन किया । इन प्रतियोगिता में छात्रों ने तेजी के साथ सटीकता का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने बच्चों में गणित के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा देने का कार्य किया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। मिट्टी से खेलना तो हर बच्चे को पसंद होता है और मिट्टी से खिलौने बनाने की प्रतियोगिता हो तो बच्चों के लिए बेहद खुशी की बात होती है।

रामलीला का मंचन किया
समारोह का समापन निपुण रामलीला के मंचन से हुआ। बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों जैसे राम-भरत मिलन, रावण-अंगद संवाद , राम-लक्ष्मण, परशुराम संवाद आदि को जीवंत कर दिखाया। उनके अभिनय और संवाद अदायगी ने अभिभावकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस प्रस्तुति ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और साहित्य से जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें