फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शैक्षणिक भ्रमण के लिए नैनीताल रवाना हुए विद्यार्थी

Mon, 06 Oct 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 72: भ्रमण के रवाना होते छात्रों का दल।
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय से एम. ए. भूगोल के अंतिम सत्र के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए नैनीताल रवाना हुए। प्राचार्य आनंद काद्यान ने 4 प्राध्यापक और 11 छात्रों के दल को रवाना किया। छात्र 10 अक्टूबर तक शैक्षणिक भ्रमण में सामाजिक-आर्थिक सर्वे करेंगे। प्राध्यापिका डॉक्टर समता ने बताया कि विद्यार्थियों का दल ट्रैक राइडिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग समेत अनेक गतिविधियों में भाग लेगा और विभिन्न जगहों पर भ्रमण करके वापस लौटेगा। मनजीत, रिंकी और योगेश शर्मा ने बताया कि भ्रमण से विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान की वृद्धि होती है और कई नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। छात्रों ने बताया कि उनके लिए यह भ्रमण बहुत ही ज्ञानवर्धक वह यादगार रहेगा। शिविरों के लिहाज से नैनीताल परफेक्ट लोकेशन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें