फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रों ने सीखी जीवों की सेवा करना

Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : शैक्षणिक भ्रमण दौरान उपचार केन्द्र में पशु-पक्षियों की देखभाल की प्रक्रिया को समझते
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने नयागांव बाईपास स्थित गार्डियन ऑफ एंजल्स ट्रस्ट द्वारा संचालित गोवंश और जीव उपचार केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कर अनुभव प्राप्त किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जीव-जंतुओं के प्रति दया, करुणा और सेवा भाव के प्रति जागरूक करना था। उपचार केंद्र के संचालक हरिकिशन मंगले ने विद्यार्थियों को केंद्र में घायल और बीमार गोवंश एवं जीवों के उपचार, देखभाल और पुनर्वास की जानकारी दी। भ्रमण दौरान विद्यार्थियों ने पशु-पक्षियों की देखभाल की प्रक्रिया को देखा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें