फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने स्लोगनों के माध्यम से समानता का संदेश दिया

Tue, 16 Sep 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : विश्व लोकतांत्रिक दिवस पर हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं महाविद्यालय प्राच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व लोकतांत्रिक दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। महाविद्यालय में स्लोगन लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में लोकतंत्र के महत्व, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। छात्राओं ने अपने रचनात्मक और प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से लोकतंत्र की शक्ति, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन की व्यवस्था ही नहीं बल्कि यह जनता की भागीदारी और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें