07jjrp27- कैम्ब्रिज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदाना में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत-स्कूल
झज्जर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। विद्यार्थियों में राष्ट्रीयस्तर पर प्रतिस्पर्धा को लेकर उत्साह देखने को मिला। अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदाना, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरपुर, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल छारा, द हाइट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डन के अलावा अमर उजाला झज्जर कार्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया।परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। स्कूल के नविंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
07jjrp27- कैम्ब्रिज इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदाना में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत-स्कूल