फोटो 31- सोनीपत के गन्नौर के गांव दातौली स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय
गन्नौर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वावधान में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दातौली में राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कक्षा छठी से 12वीं तक के विभिन्न राजकीय व निजी 80 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया, नोडल अधिकारी प्राचार्य विवेक शर्मा, समन्वयक एमपी सिंह व बीआरपी अंजू दहिया मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय माॅडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण जैसे विषयों पर अपने वैज्ञानिक माॅडल प्रस्तुत किए। प्रवक्ता होशियार सिंह, प्रीति, वर्षा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में राजकीय विद्यालय, सनपेडा, दातौली, रामनगर, खेड़ी गुज्जर सहित कई विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीआरपी सुनंदन कुमार ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियाें को पुरस्कार स्वरूप सीधे उनके खातों में नकद राशि भेजी जाएगी।