फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर लगाए ठुमके

विज्ञापन
31jjrp04- डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवीं नृत्य करती नन्हीं बालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। एक नवंबर 1966 को हरियाणा की स्थापना हुई थी जिसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा की संस्कृति को याद किया गया। विभिन्न प्रकार के हरियाणवी गीतों पर छोटे-छोटे बच्चों और अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने बताया कि एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को एकता के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि दी जाती है। सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कुछ हरियाणवीं लोकोक्तियां भी बच्चों को सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें