फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिभा मंथन कार्यक्रम से छात्रों को मिल रही करियर की दिशा

Wed, 10 Jul 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बेरी क्षेत्र के गांव दुजाना के राजकीय स्कूल में प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित स्टाफ
विज्ञापन
झज्जर। प्रतिभा मंथन कार्यक्रम केबेरी और साल्हावास के शिक्षकों का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में प्रतिभा मंथन शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभा मंथन शिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर के 177 विद्यालयों में चल रहे प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 9, 10, 11 और 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी रुचि, कौशल के आधार पर करियर का चुनाव करने में मदद मिल रही है।
प्रतिभा मंथन कार्यक्रम जिला झज्जर में एक सफल कार्यक्रम रहा है जिसका सफलतापूर्वक शिक्षक अपने विद्यालयों में कार्यान्वयन कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के माध्यम से छात्र को पता चल जाता है कि उसकी रुचि किस काम में है और वो जीवन में क्या क्या काम कर सकता है। इसमें संसाधनों के माध्यम से छात्रों का सहयोग कर रहे हैं। शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा की गई और आगामी वार्षिक योजना को साझा किया गया। इस दौरान प्राचार्य रामवीर पाराशर ने अपने विचार रखते हुए शिक्षक प्रशिक्षण में भागीदारी करने वाले सभी सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रतिभा मंथन टीम सदस्य मुजतबा, जवाद, समृद्धि, आर्या, वंशिका खंड झज्जर, बेरी और साल्हावास के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें