बादली। गुभाना गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में एएनएम का कोर्स करती थी। अशोक कुमार ने बताया कि छात्रा मीनाक्षी पिछले दिनों परीक्षा में असफल हो गई थी जिसके चलते वह काफी परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते मीनाक्षी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दीनदयाल अस्पताल में ही छात्रा का पोस्टमार्टम कराने के बाद धारा-174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।