फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से छात्रा घायल

Thu, 29 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्थानीय बस अड्डा परिसर में बस की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलत: गुरुग्राम की निवासी तमन्ना उर्फ तन्नु (22) फिलहाल नरेला के पास स्थित खेड़ी गांव में अपने मामा के यहां रह रही है। वह बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित एक कालेज में एमएससी की छात्रा है। वह पिछले कुछ दिनों से कुुरुक्षेत्र में गई हुई थी। बुधवार की सुबह वह अपनी दादी के साथ कुरुक्षेत्र से लौटी और नरेला से डीटीसी बस में सवार होकर गुरुग्राम जाने के लिए वह बहादुरगढ़ पहुंची। यहां बस अड्डा परिसर में वह बस से उतरी ही थी, कि उसी बस की चपेट में आ गई। बस का टायर उसके पांव पर चढ़ गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें