र्षि दयानंद स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए तैयार किया जा रहा मंच।
झज्जर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 मई को कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। उनकी रैली पहले 18 मई को झज्जर में होने वाली थी, लेकिन उस समय रैली को स्थगित कर रोहतक में कर दिया गया था, वहां भी रैली स्थगित हो गई थी। अब 20 मई को स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली का समय तय हुआ था, लेकिन उनकी रैली भी रद्द हो गई। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब देश के गृह मंत्री झज्जर जिले में आएंगे और किसी रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भाजपा की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। स्टेडियम में टेंट, कुर्सियां लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर दो मंच बनाए जा रहे हैं। एक मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता बैठेंगे।