फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताली लिपिकों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 08 Aug 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वेतन को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में लघु सचिवालय में लिपिकों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। सरकार द्वारा अभी तक मांग न मानने पर कर्मचारी नेताओं ने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

17 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यदि सरकार समय रहते हमारा वेतनमान की मांग पूरी नहीं करती है तो हम आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल में हरियाणा राज्य परिवहन से जिला प्रधान आनंद कुमार, पंचायत विभाग से गौरव कुमार व पवन कुमार, जिला परिषद से सौरभ कुमार व सीताराम, राजस्व विभाग से विपिन कुमार रहे।
जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन की हड़ताल को 34 दिन हो गए हैं, अगर समय रहते सरकार ने हमारी वेतनमान की मांग पूर्ण नहीं कि तो सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। जिसके लिए सरकार पूर्णतया जिम्मेदार होगी। इसके साथ-साथ लिपिकों की कमेटियां बनाकर जिले के गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा लिपिक वर्ग के खिलाफ फैलाई जा रही नकारात्मकता का जवाब देंगे। इसके लिए राज्य कार्यकारिणी से सलाह करके प्रचार सामग्री तैयार हो चुकी है, जोकि आगामी दिनों में प्रदेश के हर गांव में घर-घर पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग के लिपिक कौशल कुमार ने संबोधित करते हुए सभी लिपिक साथियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि पिछले 34 दिनों से गर्मी व बारिश के मौसम में डटे हुए हो इससे सिद्ध होता है कि लिपिक वर्ग के हौसले बुलंद हैं और अब ये अपनी एकमात्र जायज मांग वेतनमान को लेकर ही उठेंगे। इस अवसर पर कृषि विभाग से अधीक्षक सुरेश सुहाग, लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें से उप अधीक्षक यशपाल, मोहित गुलिया, उमेश कुमार रोहिल्ला, गणेश कुमार, पुरूषोत्तम, इकबाल सिंह, सूनील, राकेश सहित विभिन्न विभागों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें