फोटो 72: कामकाज रोकर हड़ताल पर बैठे पटवारी एवं कानूनगो।
बादली। तहसील कार्यालय में पटवारियों ने हड़ताल कर सोनीपत में पटवारी के अपहरण मामले में रोष जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह पटवारियों ने एकत्रित होकर कामकाज रोक दिया। पटवारी एवं कानूनगो नमहेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार ने बताया कि सोनीपत में पटवारी का अपहरण कर फिरौती मांगी गई, जबकि बाद में परिजनों ने 19 लाख रुपये देकर पटवारी को बदमाशों से रिहा कराया। पटवारियों ने मांग करते हुए बताया कि बदमाशों को पकड़कर रुपये वापस दिलाया। संवाद