फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंटरलॉकिंग टाइलों से बनेंगी गलियां, नालियों का होगा निर्माण

Thu, 04 Jan 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकार द्वारा तीन माह पहले वैध की गई शहर की 32 कालोनियों में फरवरी माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक बुलाकर विकास कार्य कराने पर मुहर लगाई जाएगी। फिलहाल 32 कालोनियों में गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इंटरलोक टाइल लगाकर गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उसके बाद फाइनेंस कमेटी कार्यों को पारित करेगी।
विज्ञापन

फिलहाल जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इन 32 कालोनियों में पेयजल और सीवरेज की लाइन बिछाने का काम नहीं किया जाएगा। इसके लिए अभी काफी समय लगेगा। इसलिए नप ने फैसला किया है कि इन कालोनियों में गलियों का निर्माण कराया जाए। सीसी की गलियों की बजाय इंटरलोक टाइल लगवा दी जाए ताकि जब गलियों में सीवरेज व पेयजल लाइन दबाई जाए तो इन इंटरलोक टाइलों को आसानी से उखाड़ा जा सके। काम पूरा होने के बाद इन्हें दोबार लगवाया दिया जाएगा।
इंटरलोक टाइल लगने से उन कालोनियों में राहत मिलेगी। नगर परिषद का यह कदम उन लोगों के लिए राहत भरा है। यहां बता दे कि पिछले दिनों नगर परिषद की तकनीकी विंग ने लगभग 16 कालोनियों के एस्टीमेट तैयार कर लिए थे, लेकिन इसे चेयरमैन ने यह कहते हुए वापस कर दिया था कि सभी 32 कालोनियों के एस्टीमेट तैयार किए जाए और उसे हाउस में रखा जाए। 16 कालोनियों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार हुए थे और अब 32 कालोनियों के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह कॉलोनियां हुई वैध

सुभाष नगर कालोनी, तलाव कालोनी, देव नगर कालोनी, कृष्ण कालोनी, शिव कालोनी, कुलदीप कालोनी, माडल टाउन एंड सुभाष नगर, लाल सिंह-एक, लाल सिंह-दो, रामनगर कालोनी, कच्चा बाबरा रोड कालोनी, लाल सिंह पार्ट-थ्री, किला कालोनी पार्ट-एक व पार्ट-दो, आईएनए कालोनी, गाजी कमाल कालोनी, राधा स्वामी कालानी, भारत कालोनी, जयहिंद कालोनी, जटिया कालोनी, बेरी कालोनी, यादव कालोनी, विकास नगर कालोनी, नियर रेलवे कालोनी, भगत पूर्णमल कालोनी, देव नगर कालोनी पार्ट-दो, धांधु कालोनी पार्ट-दो, धांधु नगर पार्ट-वन, दुर्गा कालोनी, मारुति कालोनी पार्ट-दो, आफिसर कालोनी, पुजावा कालोनी शामिल हैं।

8100 के लगभग प्रॉपर्टी की गई आनलाइन

इन 32 वैध कालोनियों में लगभग 8100 प्रॉपर्टी है, जिनको स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय द्वारा आनलाइन किया गया है। आनलाइन होने के बाद लोगों को एनडीसी मिलनी शुरू गई है और लोग अपने-अपने मकानों, दुकानों व प्लाटों की रजिस्ट्री करवा रहे हैं।

12 लोगों को मिला स्वामित्व योजन का लाभ
बेरी गेट के दुकानदारों को स्वामित्व योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दो दिन में नगर परिषद द्वारा 12 दुकानदारों को मालिकाना हक के लिए रजिस्टरी कराने का काम किया गया है। इनको 32 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से राशि जमा कराई है। इनको पहले 65 हजार रुपये प्रति वर्ग गज का डिमांड नोटिस दिया गया था। इसे कम कराने के लिए 22 दुकानदार 11 माह से संघर्ष कर रहे थे। योजना के तहत कुल 146 दुकानदारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 22 बेरी गेट के दुकानदार थे। इसमें अब दुकानदारों की रजिस्टरी कराने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को 5 दुकानदारों की रजिस्ट्री कराई गई जबकि 7 दुकानदारों की रजिस्ट्री मंगलवार को कराई गई थी।

वर्जन
नई वैध कालोनियों में सीवरेज व पेयजल के लिए अभी समय लगेगा, इसलिए इन कालोनियों में पहले इंटरलोक टाइल से गलियों का निर्माण कराया जाएगा और नालियां बनवाई जाएगी। इसे अगले सप्ताह हाउस की बैठक में रखकर पारित कराया जाएगा। उसके बाद फाइनेंस कमेटी से पारित कराया जाएगा। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। स्वामित्व योजना के तहत भी बेरी गेट के दुकानदारों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें