बेरी। नगर पालिका की ओर से मेन बाजार में खंभों पर लगाई गई लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। बाजार में खंभों पर लाइट टूटी पड़ी है। अधिकतर खंभों पर लगी लाइटें जर्जर हो चुकी है।जिसके चलते शाम होते ही बाजार में अंधेरा हो जाता है। अंधेरा होने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।