फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से गांव चलो अभियान शुरू किया गया। इसको लेकर बुधवार को भाजपा के शहरी, अटल, मांडौठी व कानौंदा मंडल की बैठक हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय पर हुई शहरी मंडल की बैठक की अध्यक्षता कृष्ण चंद्र ने की। इसमें सभी बूथों के त्रिदेव, पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अरविंद शर्मा व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा उपस्थित रहे। नेताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी। जिन बूथों पर पिछले चुनाव में भाजपा कमजोर रही, उन बूथों पर बढ़त बनाने में वृद्धि करना अभियान के लक्ष्य पर फोकस किया। इन बैठकों की अध्यक्षता सोनू मान, सत्यवान छिकारा, सचेत कुमार ने की। उन्होंने चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज कराने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने भी बैठक में अपने विचार रखे। इस मौके पर नप चेयरपर्सन सरोज राठी, पार्षद डा. नीना राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, धर्मवीर वर्मा, महेश कुमार, सत्यवान दलाल, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें