फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश सचिव नरेश जून ने छोड़ी जजपा

Wed, 20 Mar 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते जजपा के प्रदेश सचिव रहे नरेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव नरेश जून ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाजपा सरकार में काम नहीं हुए। पार्टी छोड़ने की जानकारी उन्होंने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में दी। जून ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से वे झज्जर रोड के सुधारीकरण के अलावा अन्य कार्यों को लेकर कई बार मिलें, लेकिन कोई कार्य नहीं हो पाए। उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर पुराने रोहतक की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। दो सप्ताह के अंदर वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सलाह करके नया फैसला लेंगे। इसके बाद किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। इस मौके पर रविंद्र दलाल, रविंद्र माजरा, बिल्लू आसौदा, लीला पहलवान, चांद मलिक, पवन डाबौदा, राजू तहलान, मा. रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें